ब्यूरो रिपोर्ट सोम दत्त, लखनऊ ✍️
लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोस में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान बच्चों के बीच पिस्तौल से खेलने के दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि घर में रखी लोडेड पिस्तौल अचानक चल गई, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक और आरोपी पक्ष अलग-अलग समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। दोनों परिवारों में शोक और सदमे का माहौल है।
पीड़ित परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments