ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
जनपद बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में सदर/एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट (उपजिलाधिकारी) को आवंटित वाहन की टक्कर से एक मासूम बालिका सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुरामपुर, पयागपुर निवासी पदम कुमार दूबे मासूम बालिका अन्तिमा के साथ सब्जी खरीदकर दूर खड़ी अपनी बाइक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (महर्षि बालार्क चिकित्सालय) रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि संबंधित वाहन सदर/एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट, बहराइच को आउटसोर्सिंग के माध्यम से आवंटित था। घटना के पश्चात चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पयागपुर थाना पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments