स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों के चयन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। यह प्रक्रिया जनपद स्तर पर गठित कार्यकारी समिति और कृषकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
जानकारी के अनुसार जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से कुल 57 कृषकों ने आवेदन किया था, जिनमें से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 16 कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया।
ई-लॉटरी में चयनित एवं प्रतीक्षारत कृषकों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से चयन की सूचना तथा बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि (10 दिन) पोर्टल के जरिए भेज दी गई है। निर्धारित समयावधि में चयनित लाभार्थी द्वारा कृषि यंत्र खरीदकर बिल अपलोड न करने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची में शामिल कृषकों का चयन स्वतः कर लिया जाएगा।
ई-लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी सहित उप कृषि निदेशक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, प्रगतिशील कृषक, स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments