Breaking News

सदर तहसील में 7 मार्च को आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से 7 मार्च 2026 को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्रांक-4593 के अनुसार शासनादेश के तहत अब संपूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित किया जाता है। इन शिविरों में जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे और मौके पर ही शिकायतों का समाधान करने का प्रयास करेंगे। साथ ही प्रमाणपत्र, चेक वितरण सहित अन्य सरकारी सुविधाओं से संबंधित कार्य भी संपन्न कराए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, स्टैंड-अप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना आदि के प्रचार-प्रसार के लिए भी कैम्प लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत करें, जिससे उनका त्वरित निस्तारण किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments