Breaking News

शाहजहाँपुर में तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna का 06 मार्च से 08 मार्च 2026 तक शाहजहाँपुर जनपद का तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मंत्री विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 06 मार्च को लखनऊ से प्रस्थान कर शाम को शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। रात्रि 8:30 बजे मदनापुर स्थित राजा सूर्या मैरिज लॉन में श्री महिपाल सिंह चौहान के सुपुत्र आदित्य के तिलकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद चित्रा टाकिज परिसर में आयोजित होली उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

रात्रि 9:00 बजे खत्री धर्मशाला, घूरन तलैया में खत्री सभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके उपरांत रात 9:30 बजे रोशनगंज स्थित खाँ साहब की बगिया में अखिल भारतीय सन्मानी वैश्य समाज के होली मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रमों के बाद मंत्री का रात्रि विश्राम स्थानीय आवास 6 दीवान जोगराज पर रहेगा।

07 मार्च को मंत्री सुबह 9:00 बजे चौक मंडल, 12:00 बजे हनुमत धाम मंडल और दोपहर 3:30 बजे सदर मंडल का भ्रमण करेंगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे अटल बिहारी ऑडिटोरियम, अंटा चौराहा के निकट क्रिएटिव आर्ट ग्रुप द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

08 मार्च को सुबह 9:30 बजे दिलाजाक स्थित कैरियर कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शिवाजी नगर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 10:00 बजे गांधी नगर कॉलोनी, बिजलीपुरा में सक्सेज प्वाइंट एकेडमी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सुबह 11:00 बजे सुभाष नगर स्थित डायमंड मैरिज लॉन में प्रजापति समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी भाग लेंगे।

मंत्री के इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात का भी कार्यक्रम निर्धारित है।

Post a Comment

0 Comments