स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को संगम मैरिज लॉन, कांट में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 170 नवयुगलों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 156 हिंदू और 14 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ददरौल के विधायक अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्र पंचायत मदनापुर, कांट व ददरौल के अध्यक्ष, नगर पंचायत कांट के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष ददरौल दिलीप वर्मा, जिला विकास अधिकारी तथा संबंधित खंड विकास अधिकारी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। मंच संचालन इंदु अजनबी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड विकास अधिकारी भावलखेड़ा, कांट और ददरौल, नगर पंचायत कांट के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के नरेंद्र देव (प्रधान सहायक), श्रवण सिंह राणा, रणवीर सिंह, तुषार, सुधीर पाल, प्रशांत सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।
अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments