स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
निपुण परीक्षा-2026 में जनपद शाहजहाँपुर ने उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर शिक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस उपलब्धि पर जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यालयों के समस्त स्टाफ को बधाई दी गई है।
अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। साथ ही यह भी आशा जताई गई कि भविष्य में सभी के निरंतर प्रयासों से जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा।
शिक्षा विभाग द्वारा इस उपलब्धि को और बेहतर करने के लिए आगामी समय में और अधिक सुदृढ़ रणनीति के साथ कार्य करने की बात कही गई है, जिससे जनपद को शीर्ष स्थान पर पहुंचाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments