स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के निपुण परीक्षा कार्यक्रम-2026 में जनपद शाहजहाँपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे शिक्षा विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है।
यह सफलता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता के नेतृत्व में प्राप्त हुई, जिनके मार्गदर्शन में जिले के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि में जनपद के विभिन्न खंड शिक्षा अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिन अधिकारियों ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई, उनमें सुरेंद्र मौर्य (ददरौल), नागेंद्र सिंह (नगर क्षेत्र/तिलहर), विनय कुमार मिश्रा (भावलखेड़ा), शिव बोधन (कांठ), नीरज कुमार मिश्र (मदनापुर), शाहीन अंसारी (जलालाबाद), अजय कुमार (कलान), अरविंद कुमार (मीरजापुर), रमेश पंकज (निगोही), हेमेंद्र कुमार (कटरा खुदागंज), कृष्ण देव यादव (सिंधौली), के.के. शुक्ला (पुवायां), मृत्यंजय कुमार (खुटार) और नवीन पटेल (बांदा) शामिल हैं।
इसके साथ ही जिला समन्वयक रोहित सिंह का भी विशेष योगदान रहा। इस सफलता के लिए जनपद के सभी विद्यालयों के शिक्षकों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों को बधाई दी गई है।
अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, समर्पण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। आने वाले समय में जनपद को और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments