Breaking News

कानपुर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आज कानपुर स्थित Chandra Shekhar Azad University of Agriculture and Technology में अमर शहीद Chandra Shekhar Azad की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पावन स्मृतियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को याद किया। उन्होंने कहा कि आजाद का जीवन राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता के लिए समर्पण का प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments