आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, अधिकारियों को दिए निर्देश

 

जिला संवाददाता सीतापुर ✍️

सीतापुर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा गया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

इसके साथ ही बैठक में गौआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गौशालाओं में समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, जिससे पशुओं के रखरखाव में किसी प्रकार की कमी न रहे।

अधिकारियों से कहा गया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता के साथ करें और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित को प्राथमिकता दें।

Previous Post Next Post