स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
नगर निगम, शाहजहांपुर | दिनांक: 26 मार्च 2026
नगर निगम द्वारा शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि
कार्यालय नगर निगम, शाहजहांपुर अब सामान्य दिनों के साथ-साथ अवकाश एवं रविवार को भी खुला रहेगा, ताकि करदाताओं को सुविधा मिल सके।
नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि
अपने-अपने गृहकर एवं जलकर का भुगतान 31 मार्च 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से कर दें।
स्पष्ट किया गया है कि
01 अप्रैल 2026 से बकाया कर राशि पर 12% अतिरिक्त ब्याज लगाया जाएगा, जिससे करदाताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ सकता है।
नगर निगम ने कहा है कि
सभी भवन स्वामी समय रहते अपना कर जमा कर दें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments