स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
दिनांक: 26.03.2026
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना जलालाबाद पुलिस द्वारा मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लावारिस बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया।
घटना विवरण:
दिनांक 26 मार्च 2026 को प्रातः करीब 10:00 बजे मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली कि
एक लगभग 4 वर्षीय बच्ची माँ दुर्गा मंदिर मुख्य चौराहे के पास लावारिस हालत में रोती हुई खड़ी है, जो अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित थाना लाकर मिशन शक्ति केंद्र में बैठाया गया।
इस दौरान बच्ची को चॉकलेट, बिस्किट एवं पानी देकर उसकी देखभाल की गई।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा थाना स्तर पर तथा व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की गई।
लगातार प्रयास के बाद बच्ची के माता-पिता की पहचान कर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्यवाही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments