Breaking News

थाना सदर बाजार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

जनपद शाहजहाँपुर | दिनांक: 09.03.2026

थाना सदर बाजार पुलिस टीम को अपराध रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान में बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर और 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किए।

संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 07.03.2026 को वादी द्वारा थाना सदर बाजार में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसमें आरोप था कि अभियुक्त नवनीत सक्सेना पुत्र आलोक सक्सेना उर्फ महेश (उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना सदर बाजार) ने वादी के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उक्त शिकायत पर मु0अ0सं0 90/26 धारा 352/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

दिनांक 08.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने नवनीत सक्सेना को सुभाषनगर रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे से लगभग 22.01 बजे हिरासत में लिया। जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर और 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में वृद्धि की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: नवनीत सक्सेना उर्फ महेश
  • पिता का नाम: आलोक सक्सेना
  • उम्र: लगभग 24 वर्ष
  • पता: आवास विकास कॉलोनी, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर

पंजीकृत अभियोग का विवरण:

  • मु0अ0सं0 90/26
  • धारा: 352/351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट
  • थाना: सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान:

  • दिनांक: 08.03.2026
  • समय: 22.01 बजे
  • स्थान: सुभाषनगर रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे

बरामदगी का विवरण:

  • 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर
  • 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार
  • का0 1767 बिट्टू कुमार
  • का0 1047 सोनू कुमार

पुलिस टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से अपराधी पर लगाम लगाई गई और सुरक्षा व्यवस्था में मजबूती आई।

Post a Comment

0 Comments