नगर निगम में जनसुनवाई दिवस आयोजित, 4 शिकायतों में 1 का मौके पर निस्तारण


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 24 मार्च।

नगर निगम में मंगलवार को जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर क्षेत्र के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

कार्यक्रम में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। नगर प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Previous Post Next Post