ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
Lucknow। राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Uttar Pradesh Special Task Force और Nigohan पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से लाई जा रही गांजे की बड़ी खेप को पकड़ लिया।
पुलिस ने गांजा लदी एक डीसीएम वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें से करीब 775 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह खेप Nagram क्षेत्र के करोरा गांव में सप्लाई की जानी थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments