ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️
सीतापुर। सकरन कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शारदा संगोष्ठी, वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके बाद कक्षा 8 उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई।
अध्यापकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार, अध्यापक भगवती प्रसाद यादव सहित अभिभावक एवं विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments