Breaking News

सोहरामऊ पुलिस की कार्रवाई, 9 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट: आशीष कुमार ✍️

Unnao। थाना सोहरामऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में सोहरामऊ क्षेत्र से विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्तों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विनय कुमार सिंह, ओम प्रकाश, राजकुमार, बुद्धिलाल, धर्मेन्द्र, पिंकू उर्फ पिन्टू, सुरेश उर्फ सुरेश चन्द्र एवं दिनेश चन्द्र सहित कुल 9 लोग शामिल हैं, जो अलग-अलग मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के तहत वांछित थे।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और वांछित अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments