Breaking News

कानपुर बाईपास पर सीसीटीवी कैमरों की पहल, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

Lucknow। दुबग्गा क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से इंस्पेक्टर श्रीकांत राय द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। इस पहल के तहत कानपुर बाईपास के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

यह कार्य डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव एवं एसीपी काकोरी शकील अहमद के निर्देशन में किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से लूट, चोरी और मारपीट जैसी घटनाओं पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तकनीकी पहल से अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा, जिससे घटनाओं में कमी आने की संभावना है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। आम जनता द्वारा इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के इस प्रयास की सराहना की जा रही है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग भी मजबूत हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments