Breaking News

भायपुर में खाद्य प्रसंस्करण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण, लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, शाहजहाँपुर द्वारा मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विकास खंड सिंधौली के ग्राम भायपुर में 15 से 16 मार्च 2026 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी असीम कुमार वर्मा के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर राजकीय फल संरक्षण केंद्र की ओर से लाभार्थियों को संबंधित साहित्य भी वितरित किया गया। प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों के लिए जलपान और अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में अतिथि व्याख्यानदाताओं के रूप में वीरेंद्र कुमार पाली, पवन कुमार और अखिलेश कुमार ने खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी योजनाओं और विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभाग की ओर से 30 लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के अचार बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम से संबंधित प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान असीम कुमार वर्मा और ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह ने लाभार्थियों को छोटे लघु उद्योग जैसे मिनी फ्लोर मिल, मिनी राइस मिल, दलिया पैकिंग, मसाला उद्योग तथा प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं और सोलर सिस्टम के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में राजेश कुमार, सौरभ कुमार, शमशुल हसन, बलवान सिंह, मेहरबान, कुलदीप, रामकृष्ण, सर्वेश कुमार, श्रीमती मधु सागर, साधना पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments