रिंग रोड पर डंफर ने छोटा हाथी में मारी टक्कर, मिड-डे मील का सामान सड़क पर बिखरा

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। चिलौली अंडरपास के ऊपर रिंग रोड पर शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे डंफर और छोटा हाथी वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में छोटा हाथी पलट गया, जिससे उसमें लदा मिड-डे मील का सामान और बर्तन सड़क पर बिखर गए।

जानकारी के अनुसार डंफर संख्या UP79AT7688 महोबा से लखीमपुर खीरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने अमौसी से बख्शी का तालाब जा रहे छोटा हाथी वाहन संख्या UP32LN0585 में पीछे से टक्कर मार दी। छोटा हाथी में मिड-डे मील ले जाया जा रहा था।

हादसे में छोटा हाथी में सवार सहायक राहुल को चोटें आईं। उन्हें एंबुलेंस की मदद से टीएस मिश्रा अस्पताल भेजा गया। वहीं दोनों वाहनों के चालकों को चोट नहीं आने की जानकारी है।

हादसे के बाद मिड-डे मील के ड्रम और अन्य बर्तन सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर सर्विस रोड के किनारे खड़ा कराया और सड़क को क्लियर कराकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस के अनुसार फिलहाल कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। तहरीर प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post