ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
मेरठ। किठौर क्षेत्र के किला परीक्षितगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ललियाना में बुधवार को त्यागी समाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि डॉ. कपिल त्यागी (चेयरमैन, यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी आदिल पटवारी (आर.के. टेक) ने की, जबकि संचालन प्रोफेसर राहत त्यागी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. कपिल त्यागी, सीमा त्यागी, श्वेता त्यागी, विक्रांत त्यागी, खालिद त्यागी, मा. जावेद एवं चौधरी आदिल पटवारी सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाज में भाईचारा, हिंदू-मुस्लिम एकता और शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर सभी समुदायों के लोगों से एक-दूसरे के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित लोगों ने त्यागी समाज की एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधान महताब, प्रधान खालिद, फरियाद त्यागी, नदीम त्यागी, इसरार पटवारी, हाफिज शहजाद, गौहर पटवारी, कादिर एडवोकेट, अबूबकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।
