स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ट्रक चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए ट्रक की बैटरी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 9 नवंबर 2025 को कस्बा कलान निवासी प्रदीप कुमार ने थाना कलान में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ट्रक संख्या UP24T6431 को क्रेन से बांधकर ले जाया गया। इस संबंध में थाना कलान में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बाद में चोरी गया ट्रक अलीगढ़ के अकबराबाद पुल के नीचे से बरामद कर वाहन स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया था।
विवेचना के दौरान इस मामले में अभिषेक चौधरी और सुमित यादव के नाम सामने आए थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 14 मार्च 2026 को थाना कलान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नानकपुर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त अभिषेक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी किए गए ट्रक से संबंधित एक बैटरी भी बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक चौधरी (36 वर्ष) निवासी ग्राम हिसावदा, थाना सिंघावली अहीर, जिला बागपत है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशपाल सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार और कांस्टेबल वसु आर्य शामिल रहे।
0 Comments