Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय परिसर में बंदियों के हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में जिला कारागार शाहजहाँपुर द्वारा बंदियों के कौशल विकास और पुनर्वास के उद्देश्य से उनके द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी स्टॉल का उद्घाटन माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में बंदियों द्वारा तैयार की गई आकर्षक और उपयोगी वस्तुएँ जैसे पेंटिंग्स, बैग, गमले तथा अन्य हस्तनिर्मित सामग्री प्रदर्शित की गईं। इन उत्पादों को उपस्थित न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और आमजन ने काफी सराहा।

स्टॉल का अवलोकन करने वाले अतिथियों ने बंदियों की रचनात्मकता, कौशल और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने इसे बंदियों के सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस अवसर पर न्यायालय के न्यायाधीशगण, जेल अधीक्षक जेपी तिवारी, अधिवक्तागण तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने बंदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई।

Post a Comment

0 Comments