स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री 14 मार्च से 16 मार्च तक जनपद शाहजहाँपुर और मुरादाबाद के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 14 मार्च को ट्रेन संख्या 12392 से रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और वहाँ से आएंगे। इसके बाद वे नियामतपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व की पूर्णता के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 कार्यक्रम में भाग लेंगे।
15 मार्च को मंत्री शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कश्यप महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे एक निजी कार्यक्रम में गृह प्रवेश एवं सुंदरकांड पाठ में शामिल होंगे तथा गन्ना प्रशिक्षण केंद्र में पूर्वांचल महासभा सेवा समिति के होली मिलन कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे।
16 मार्च को मंत्री ग्राम पंचायत शाहबाजनगर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे ओसीएफ रामलीला मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मंत्री लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments