ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
बहराइच / पयागपुर। होली के पावन अवसर पर पयागपुर क्षेत्र के रामालय गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष त्रिपाठी रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में विभिन्न कवियों ने अपनी ओजस्वी वाणी से कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सौंदर्य रस के कवियों ने अपनी रचनाओं में प्रकृति और सुंदरता का मनोहारी वर्णन किया, वहीं वीर रस के कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से वीरता और उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक मिशन त्रिपाठी, मंगल प्रसाद शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, वर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडे, मंडल उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना शुक्ला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments