शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 27 मार्च 2026। 

जनपद शाहजहाँपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला के साथ धोखाधड़ी व शोषण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को वादिनी की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे धमकी दी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान 27 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सुजान को शहबाजनगर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह
  • कांस्टेबल आशीष कुमार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Previous Post Next Post