ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी में पुलिस की सतर्कता और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। दारोगा भर्ती परीक्षा देने सुल्तानपुर से लखनऊ आए एक अभ्यर्थी का ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उसे सुरक्षित उसके मालिक को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के थाना चांदा क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निवासी सर्वेश यादव पुत्र रामाज्ञा यादव उप-निरीक्षक (दारोगा) भर्ती परीक्षा देने के लिए लखनऊ आए हुए थे। इसी दौरान यात्रा के समय उनका बैग ऑटो में छूट गया। बैग में उनका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। दस्तावेजों के खो जाने से उन्हें परीक्षा सहित अन्य कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता था।
मामले की जानकारी मिलने पर चौकी हंसखेड़ा, थाना पारा पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बैग की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और संबंधित ऑटो का पता लगाकर बैग को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए बैग की जांच करने के बाद उसे सुरक्षित सर्वेश यादव को सुपुर्द कर दिया गया। अपना बैग और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर अभ्यर्थी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस की मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली।
इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी मुन्ना लाल, उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह तथा उपनिरीक्षक मोहित भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यों से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments