ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड स्थित कनौजिया सिटी के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने आ रही दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर के बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रहे ट्रक के नीचे जा घुसी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते ब्रेक लगा दिया, जिससे बाइक सवार की जान बाल-बाल बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments