स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना खुदागंज क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा प्रस्तावित जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर की मौजूदगी में थाना खुदागंज पुलिस बल के साथ किया गया।
अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही स्थानीय लोगों और जुलूस आयोजकों से संवाद कर आपसी समन्वय बनाए रखने तथा जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
पुलिस प्रशासन की ओर से जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए समुचित पुलिस बल की तैनाती और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments