स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
थाना खुटार पुलिस ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र से दबोचा और न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में थाना खुटार पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना खुटार में पुजेश उर्फ पीयूष पांडे और उसके पिता प्रदीप पांडे निवासी ग्राम धनसिंहपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पुजेश उर्फ पीयूष ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके चलते पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा आरोपी के पिता द्वारा पीड़िता के परिजनों को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई।
विवेचना के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने 13 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुजेश उर्फ पीयूष पांडे (22 वर्ष) निवासी ग्राम धनसिंहपुर थाना खुटार को जेसी बाबा भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाना खुटार में मु0अ0सं0 58/26 धारा 137(2)/108/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्रपाल सिंह और हेड कांस्टेबल इन्द्रेश कुमार शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments