लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में कठिगरा अंडरपास के पास आगरा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां वैगनार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोग घायल हो गए, जो काकोरी के दोना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 Comments