स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री का 31 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक जनपद शाहजहाँपुर का विस्तृत भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मंत्री विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्री 31 मार्च को लखनऊ से प्रस्थान कर सीतापुर मार्ग होते हुए दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। यहां वे गन्ना शोध परिषद स्थित अतिथि गृह में ठहरेंगे। शाम 4 बजे नियामतपुर स्थित आरटीओ कार्यालय के निकट आयोजित उत्सव भवन के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद 1 अप्रैल को मंत्री स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी दिन वे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर नवीन भवन के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
2 अप्रैल को मंत्री का कार्यक्रम हनुमतधाम में प्रस्तावित है, जहां वे हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान दिनभर विभिन्न आयोजनों में उनकी सहभागिता रहेगी।
3 अप्रैल को सुबह मंत्री शाहजहाँपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
