ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी बहराइच ✍️
बहराइच। जनपद Bahraich के Matera Police Station क्षेत्र के लालपुर शिवपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में लगे सरकारी नलकूप के ढांचे (पावा/बवंडरी) का हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में पास में खेल रहे दो बच्चे आ गए।
हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को ग्रामीणों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने नलकूप के निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ढांचा पहले से जर्जर था, लेकिन समय रहते उसकी मरम्मत नहीं कराई गई।
सूचना मिलने पर थाना मटेरा के प्रभारी निरीक्षक हरिकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सरकारी नलकूप के जर्जर ढांचे की मरम्मत करा दी जाती तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments