Breaking News

सड़क सुरक्षा मित्रों को ब्लैक स्पॉट का कराया गया भ्रमण, वितरित की गई सुरक्षा किट


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

युवाओं और आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से माय भारत कार्यालय में सड़क सुरक्षा मित्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एआरटीओ शाहजहाँपुर और ट्रैफिक पुलिस विभाग के समन्वय से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सीओ यातायात संजय कुमार सिंह, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, संभागीय निरीक्षक विकास यादव, माल एवं कर अधिकारी आरपी गौतम और टीएसआई विनय पांडेय ने युवाओं को सड़क सुरक्षा के नियमों, सुरक्षित यातायात व्यवहार और दुर्घटनाओं की रोकथाम के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा किट, जैकेट, हेलमेट, टॉर्च और ट्रैफिक बटन सहित आवश्यक उपकरण तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

सीओ यातायात संजय कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में मदद मिलती है। वहीं अन्य अधिकारियों ने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्प्रभाव, नशे में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने के बारे में भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों को दुर्घटना स्थल अध्ययन के तहत नगरिया मोड़ सहित अन्य ब्लैक स्पॉट स्थलों का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें सड़क सुरक्षा से जुड़ी व्यवहारिक समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान अमित श्रीवास्तव, शगुन सक्सेना, दिव्यांशी मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, वैष्णवी सक्सेना, रुद्र प्रताप, देवेश कुमार, सूरज शर्मा, नीतीश यादव, मोहम्मद अमन, हिमांशु सक्सेना, अनूप कुमार, रामबहोरे, साहिल खान सहित माय भारत के स्वयंसेवक और एआरटीओ कार्यालय व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments