स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
आलू उत्पादक किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 13 मार्च 2026 को मुरादाबाद स्थित सर्किट हाउस में आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने की।
सम्मेलन में आलू उत्पादक किसानों, आलू व्यापारियों, शीतगृह स्वामियों तथा बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडल के जनपदीय व मंडलीय उद्यान अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आलू की उपज के समुचित भंडारण, बाजार मूल्य और विपणन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जनपद शाहजहाँपुर के उन्नतशील आलू किसान हिम्मत सिंह निवासी डाक बंगला, पुवायां तथा श्रीमती कमलजीत कौर निवासी पुवायां को आलू उत्पादन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शाहजहाँपुर से जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक तथा प्रभारी शीतगृह गोविंद नारायण मिश्रा ने भी प्रतिभाग किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments