स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
ईद-उल-फितर के अवसर पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी अपराध, महिला उपनिरीक्षकों एवं थाना तिलहर पुलिस बल के साथ ग्राम मोजमपुर स्थित ईदगाह का भ्रमण किया गया।
इस दौरान ईद की नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुई। अधिकारियों ने ईदगाह परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखा गया, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। समुचित पुलिस बल की तैनाती एवं सतर्क निगरानी के चलते पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
जनपद पुलिस की सक्रियता के चलते ईद-उल-फितर का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments