स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
नवरात्रि पर्व एवं मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत थाना तिलहर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। दिनांक 21 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर ने महिला उपनिरीक्षकों व पुलिस बल के साथ कच्छियानी खेड़ा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही वहां उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए 1090, 112, 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा नवरात्रि के दौरान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर इस प्रकार के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments