ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। Uttar Pradesh Police की Chinhat थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ गलत कृत्य करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अमन प्रजापति को उसके पैतृक गांव Barabanki के बरेठी गांव से गिरफ्तार किया गया।
कस्बा चौकी प्रभारी तेज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर न केवल पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया, बल्कि मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
श्रेणी
लखनऊ
