स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। मां गंगा को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा नगर कार्य समिति सदस्य व युवा नेता विशाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सनातन संस्कृति का विरोध किया है और उनके शासनकाल में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों की जर्जर स्थिति इस बात का प्रमाण रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभु राम के भक्तों पर गोली चलाने की घटना को सनातनी समाज आज भी नहीं भूला है।
भाजपा नेता ने मां गंगा के संदर्भ में कहा कि “मां गंगा पूरे देश की आस्था का प्रतीक हैं, लेकिन कुछ लोगों को उनके सम्मान का कोई मूल्य नहीं है।” उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग गंगा की गरिमा को समझने में असफल रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि गंगा को मां मानने वाले लोग किसी भी स्थिति में उनके अपमान को स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी गंगा की पवित्रता को ठेस पहुंचाएगा, उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
अंत में उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख और समझ रही है और समय आने पर ऐसे बयानों का मुंहतोड़ जवाब देगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments