स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 23 मार्च।
तहसील जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत तहसील दिवस के अवसर पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में सर्किल के सभी मिशन शक्ति टीम प्रभारियों की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति स्टॉल स्थापित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, उनके अधिकारों तथा हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 181 और 112 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ जैसे मामलों में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें यह भी प्रेरित किया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें जागरूक किया जाए, ताकि समाज में सुरक्षा और सम्मान का वातावरण सुदृढ़ हो सके।
कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments