ब्यूरो रिपोर्ट: सुशील कुमार, लखनऊ
लखनऊ। थाना पारा क्षेत्र के बुद्ध नगर में स्थित खसरा संख्या 24/72, जो कि श्री फूल चंद के नाम पर दर्ज है, पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उक्त प्लॉट का आकार लगभग 36 बाई 14 है, जिस पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस संबंध में स्थानीय थाना चौकी पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल बना हुआ है और पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित का आरोप है कि हंस खेड़ा पुलिस चौकी के अधिकारियों की मिलीभगत से इस तरह का अनैतिक कार्य हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है। पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उसे न्याय मिल सके।
प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments