स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 23 मार्च 2026। पुवायाँ तहसील मुख्यालय पर तहसील दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति स्टॉल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम पुलिस विभाग के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। सर्किल के सभी थानों की संयुक्त टीम ने स्टॉल के माध्यम से महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान महिलाओं को 1090, 112, 181, 108 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, आत्मरक्षा के उपायों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments