स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 27 मार्च 2026।
जनपद शाहजहाँपुर के थाना मदनापुर पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना मदनापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते अभियुक्तों ने वादी और उसके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से हमला किया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
मामले की विवेचना के दौरान 27 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह और अंकित सिंह को कटरा-जलालाबाद रोड स्थित बरुआ नकासा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। साथ ही प्रकरण में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
0 Comments