स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में होली, रमजान, ईद, नवरोज, बासंतिक नवरात्र और आगामी बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होलिका दहन समितियों व पीस कमेटियों की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएँ, अभद्र गीत-संगीत पर रोक लगे और किसी भी वर्ग या समुदाय को आहत करने वाली गतिविधि न हो।
मुख्यमंत्री ने ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए संवाद के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, होली पर आवागमन को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने, केवल फिट बसों का संचालन करने और मनमाना किराया वसूलने वालों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए।
उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त पेयजल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि पर्व-त्योहार और बोर्ड परीक्षाएँ शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हों।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments