ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
Lucknow। Kakori Police Station क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को दुर्गागंज चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान काकोरी कोतवाली के एसएसआई प्रदीप सिंह के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें ई-रिक्शा चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस तथा ओवरलोडिंग की विशेष रूप से जांच की गई। पुलिस टीम ने कई वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की पड़ताल की और नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
अभियान के दौरान एसएसआई प्रदीप सिंह की मुस्तैदी को देखते हुए बिना कागजात या नियमों का उल्लंघन कर ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें कोतवाली काकोरी के पुलिसकर्मी शामिल थे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments