ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में होली पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। त्योहारों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र में सड़कों से लेकर गांव तक हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
साइबर टीम इंटरनेट मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबर फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। थाना स्तर पर विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
![]() |
| विज्ञापन |
इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और प्रमुख स्थलों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बाजार, धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है, साथ ही फ्लैग मार्च भी लगातार किया जा रहा है।
पुलिस टीम अवैध शराब, हुड़दंग और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रख रही है ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
0 Comments