ब्यूरो रिपोर्ट: स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में आगामी होली त्यौहार के अवसर पर निकलने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए आज दिनांक 01.03.2026 को रिजर्व पुलिस लाईन्स में जनपद शाहजहाँपुर के व्यापार मण्डल के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने की। बैठक में जुलूस के सुरक्षित आयोजन, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और यातायात प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने व्यापार मण्डल के सदस्यों से अपील की कि पर्व के दौरान आपसी सौहार्द, समन्वय और शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
व्यापार मण्डल ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु आवश्यक बैरियर उपलब्ध कराए। पुलिस अधीक्षक ने इस सहयोग के लिए व्यापार मण्डल का आभार व्यक्त किया और इसे पुलिस-जन सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाईन, प्रतिसार निरीक्षक और व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनपद पुलिस आगामी त्यौहार/जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments