Breaking News

आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, जलालाबाद में एएसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्राधिकारी जलालाबाद और थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करते हुए आमजन और व्यापारियों से संवाद भी किया।

इस दौरान लोगों से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही नागरिकों और व्यापारियों से कहा गया कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और अफवाहों से बचने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना जलालाबाद प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments