स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद शाहजहाँपुर स्थित कुमार फूड कोल्ड स्टोर का औचक निरीक्षण कर वहां आलू के भंडारण, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आलू किसानों को भंडारण के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी स्थिति में आलू किसानों का अहित नहीं होने देगी और पूरी जिम्मेदारी के साथ उनके आलू का भंडारण सुनिश्चित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आलू का उत्पादन अधिक होता है तो आवश्यकता पड़ने पर आसपास के जनपदों के कोल्ड स्टोरेज में भी आलू का भंडारण कराया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments