शाहजहांपुर, 30 मार्च 2026:
जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत तिलहर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112, 181, 1098, 1930, 1076 और 108 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया और उनके उपयोग की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच की पहचान और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को यह भी बताया गया कि वे अपनी समस्याएं बिना झिझक अपने परिजनों, शिक्षकों या पुलिस से साझा करें।
इस दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments